डिग्री कॉलेज वैढ़न सिंगरौली में भर्ती 2026, सिंगरौली कॉलेज में प्रोफेसर की भर्ती 2026-27, Job in singrauli, singrauli job, latest job

Singrauli College Vacancy 2026 27: डिग्री कॉलेज वैढ़न सिंगरौली में भर्ती 2026, सिंगरौली कॉलेज में प्रोफेसर की भर्ती 2026-27, Job in singrauli, singrauli job, latest job

Singrauli College Vacancy 2026 27: डिग्री कॉलेज वैढ़न सिंगरौली में भर्ती 2026, सिंगरौली कॉलेज में प्रोफेसर की भर्ती 2026-27, Job in singrauli, singrauli job, latest job
Singrauli College Vacancy 2026 27: डिग्री कॉलेज वैढ़न सिंगरौली में भर्ती 2026, सिंगरौली कॉलेज में प्रोफेसर की भर्ती 2026-27, Job in singrauli, singrauli job, latest job

Singrauli College Vacancy 2026 27: डिग्री कॉलेज वैढ़न सिंगरौली में भर्ती 2026, सिंगरौली कॉलेज में प्रोफेसर की भर्ती 2026-27, Job in singrauli, singrauli job, latest job

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस

कार्यालय, प्राचार्य शासकीय रा.स्मृ. अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न

जिला-सिंगरौली (म०प्र०) 486886

दूरभाष क्रमांक 07805-354038 | नेक द्वारा ग्रेड 'बी' प्रदत्त | ई-मेल-hegcbaisid@mp.gov.in

क्र.1026/प्रशा/2026 | बैढ़न, दिनांक 21/8/2026

विज्ञप्ति

          प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय रा.स्मृ. अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न जिला-सिंगरौली 486886 में जनभागीदारी समिति के अंतर्गत स्ववित्तीय मद से स्नातकोत्तर विषय में संचालित अधोलिखित पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 के लिए विषयवार अतिथि विद्वान को आमंत्रित करने हेतु आवेदन पत्र प्राचार्य / सचिव जनभागीदारी समिति की ओर से आमंत्रित किए जाते हैं-

स.क्र.स्नातकोत्तर विषय/पाठ्यक्रम का नामरिक्त पदयोग्यतामानदेय
1कम्प्यूटर साइंस2म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं यू.जी.सी. के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार500/-प्रति दिवस
2संस्कृत1
3इतिहास1
4भूगोल1
5संगीत1
6वनस्पति2
7वाणिज्य2
8अर्थशास्त्र2
9अंग्रेजी2
10गणित1
11भौतिक शास्त्र2
12समाज शास्त्र1
13शारीरिक शिक्षा1
टीप : प्राचार्य / सचिव को आमंत्रण पत्र जारी करने का अधिकार होगा, इस विज्ञापन का आशय कदापि यह नहीं होगा कि जितने पद विज्ञप्ति किए गये हैं, उतने की आवेदकों को आमंत्रण पत्र जारी किए जाये। यह विज्ञापन एवं नियुक्ति 03 (तीन) माह या नियमित नियुक्ति जो पहले हो तक मान्य होगी। यह विज्ञापन एवं नियुक्ति न्यायालयीन प्रक्रिया के लिए मान्य नहीं होगी।

नियम एवं शर्तें:

  1. हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम से शिक्षण कार्य करने वाले को प्राथमिकता दी जावेगी। वाणिज्य विषय में रिटेल मार्केटिंग में विशेषज्ञता प्राप्त आवेदक को वरियता दी जावेगी।

  2. आवेदन पत्र, प्राचार्य / सचिव जनभागीदारी समिति, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय रा.स्मृ. अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न जिला-सिंगरौली म.प्र. 486886 के नाम प्रेषित किया जावेगा।

  3. लिफाफे पर जनभागीदारी द्वारा संचालित विषय का नाम, पदनाम एवं क्रमांक स्पष्ट लिखे। (लिफाफे पर जानकारी स्पष्ट न होने पर आवेदन पत्र अस्वीकृत कर दिया जावेगा)।

  4. चयन पूर्णतः मेरिट के आधार पर होगा, पैनल बनाने का कार्य यूजीसी द्वारा निर्धारित मापदण्ड तथा म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय के पत्र क्रमांक एफ 1/1/201/2023/38-1/भोपाल, दिनांक 05.10.2023 एवं में वर्णित चयन मापदण्ड अनुरूप किया जावेगा यह नियम उच्च शिक्षा की वेबसाइट www.highereducation.mp.gov.in पर भी उपलब्ध है।

  5. आवेदन पत्र दिए गये निर्धारित प्रारूप में स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट फोटो, फोन नंबर / मोबाइल नंबर सहित प्रमाण पत्रों की सत्यप्रतिलिपि के साथ बंद लिफाफे में दिनांक 29.08.2026, सायं 05:00 बजे तक प्राचार्य / सचिव जनभागीदारी समिति प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय रा.स्मृ. अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न जिला-सिंगरौली म.प्र. 486886 के पास पहुँच जाना चाहिए।

  6. आवेदन पत्र केवल डाक अथवा स्वयं के द्वारा प्राप्त किये जायेंगे, डाक की देरी के लिए इस कार्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी, देरी से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। ई-मेल से प्रेषित आवेदन पत्र किसी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जावेगा।

  7. सभी पद पूर्णतः अस्थायी एवं म.प्र. शासकीय सेवा का भाग न होकर प्रतिकार्य दिवस मानदेय के आधार पर है, कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के हटाने का अधिकार प्राचार्य / सचिव जनभागीदारी को होगा।

  8. महाविद्यालय प्राचार्य / सचिव जनभागीदारी को चयन प्रक्रिया निरस्त करने अथवा आंशिक संशोधन का वैधानिक अधिकार होगा। सत्र समाप्ति पर आमंत्रण स्वतः समाप्त हो जायेगा।

  9. अनुभव प्रमाण-पत्र (केवल शासकीय महाविद्यालय का मान्य होगा)

  10. पदों की संख्या / मानदेय का निर्धारण व भुगतान जनभागीदारी समिति के द्वारा छात्र संख्या के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिवर्तित किया जा सकेगा।

  11. किसी भी विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय प्राचार्य / सचिव, जनभागीदारी, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय रा. स्मृ. अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न जिला-सिंगरौली म.प्र. 486886 का होगा।

  12. आवेदक जिनके स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम ग्रेड पॉइंट में दिए गए हैं संबंधित विश्वविद्यालय से नियमानुसार ग्रेड-पॉइंट को प्राप्तांक प्रतिशत में परिवर्तित कर इनका उल्लेख आवेदन पत्र में करेंगे, इसके अभाव में उनकी मेरिट की गणना संभव नहीं हो पायेगी।

  13. आवेदन पत्र अपूर्ण एवं आवश्यक संलग्न अभिलेख न होने/अपठनीय संलग्न अभिलेख की स्थिति में स्वतः निरस्त माना जावेगा, जिसकी कोई सूचना आवेदक को नहीं दी जावेगी।

  14. आवेदककर्ता के विरुद्ध पुलिस या न्यायालय द्वारा पूर्व में दंडित नहीं किया गया हो एवं वर्तमान में प्रकरण में विचाराधीन नहीं होना चाहिए। इस आशय का शपथ पत्र (100/- रू.) संलग्न करना होगा।

  15. संबंधितजन निरंतर 03 दिवस तक बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहता है तो दिया गया आमंत्रण निरस्त माना जावेगा। यह सेवा अस्थायी एवं अकादमिक सत्र तक के लिए वैध होगी तथा प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के लिए नवीनतम विज्ञापन किया जायेगा।

  16. विज्ञापन पदों की संख्या में परिवर्तन करने एवं अन्य किसी भी स्थिति में निर्णय करने का अधिकार प्राचार्य / सचिव जनभागीदारी समिति के पास सुरक्षित है। जिनका निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

  17. महाविद्यालय कार्यों में प्राचार्य / कार्यालय का सहयोग वांछित है, शैक्षणिक के अतिरिक्त अशैक्षणिक कार्य भी करना अनिवार्य होगा।

  18. कार्य संतोषजनक न होने की स्थिति में आमंत्रण निरस्त किया जावेगा।

  19. उपरोक्त पद पूर्णतः अस्थाई है तथा किसी भी स्थिति में लोक सेवक की परिभाषा में समाहित नहीं है।

  20. अनुपस्थित रहने पर मानदेय राशि से नियमानुसार कटौती की जावेगी।

  21. प्राचार्य द्वारा सौंपे गये शिक्षणतर एवं अशिक्षणतर कार्य संपादन करना अनिवार्य होगा। यह विज्ञापन उच्च शिक्षा की वेबसाइट www.highereducation.mp.gov.in पर नवीन निर्देश में उपलब्ध होगा।

  22. चयन गठित समिति द्वारा साक्षात्कार के आधार पर होगा।

प्राचार्य

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस

शा.रा.स्मृ. अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न

जिला-सिंगरौली (म०प्र०) 486886
कुल मिलाकर आपको बता दें कि

  • आपको एक फार्म लेना है जो जनभागीदारी समिति के प्रोफेसर भर्ती का होगा

  • फिर उसे भर के सभी दस्तावेज लगाकर 

  • चाहे तो कॉलेज में जमा कर दें या 

  • दिये गये पते पर स्पीड पोस्ट कर दें



Post a Comment

0 Comments