बड़ा आदेश : गर्मी के वजह से स्कूलों के समय में परिवर्तन, अब सिंगरौली की सभी स्कूल कितने बजे से लगेंगी
- विद्यालयों के समय में परिवर्तन
- कलेक्टर का आदेश जारी
- छुट्टी के समय में बदलाव
बड़ा आदेश : गर्मी के वजह से स्कूलों के समय में परिवर्तन, अब सिंगरौली की सभी स्कूल कितने बजे से लगेंगी
![]() |
गर्मी के वजह से स्कूलों के समय में परिवर्तन |
विद्यालयों के समय में परिवर्तन
वर्तमान समय में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए और तापमान में वृद्धि के कारण सभी व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ रहा है इसके कारण सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है
कलेक्टर का आदेश जारी
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, सिंगरौली (म. प्र. )
//आदेश //
सिंगरौली, दिनांक 20-4-23
क. / 279 / जि.शि.के. / स्थापना / 2023, सिंगरौली जिले मे तापमान में वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, उसको देखते हुये म०प्र० शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल का पत्र क्रमांक एफ 44-4 / 2017 /20-2 भोपाल दिनांक 03.01.2023 एवं संचालक लोक शिक्षण मध्यप्रदेश भोपाल का पत्र कमांक / अकादमिक / सी / 22/2791 भोपाल दिनांक 06.12.2022 के अनुकम में गर्मी से बचाव के लिये जिले में संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय / हाईस्कूल / हायर सेकेण्ड्री / केन्द्रीय विद्यालय / नावोदय विद्यालय / सी.बी.एस.ई. / आई.सी.एस.ई. / प्राथमिक विद्यालय / माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन करते हुये प्रातः 7.30 बजे से 12.00 बजे तक नियत किया जाता है। यह परिवर्तित समय सिर्फ विद्यार्थियों के लिये है। शैक्षणिक अमला विभागीय / अन्य कार्य पूर्ववत संपादित करेंगे।
उपरोक्तानुसार आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
कलेक्टर
जिला - सिंगरौली (म0प्र0)
सिंगरौली, दिनांक 20-4.23
पृ.क्र. 280 / जि.शि.के./ स्थापना / 2023
प्रतिलिपि:-
1. आयुक्त महोदय लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ।
2. संचालक महोदय राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल। 3. आयुक्त महोदय रीवा संभाग रीवा
4. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत
5. आयुक्त नगर पालिक निगम सिंगरौली।
6. संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण रीवा संभाग रीवा ।
7. उपखण्ड अधिकारी समस्त जिला सिंगरौली
8. जिला शिक्षा अधिकारी जिला सिंगरौली।
9. जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सिंगरौली।
10. बीईओ / बीआरसीसी समस्त जिला सिंगरौली।
11. प्राचार्य हाईस्कूल / हायर सेकेण्ड्री / केन्द्रीय विद्यालय / नावोदय विद्यालय समस्त जिला सिंगरौली।
12. संस्था प्रमुख / संचालक समस्त शासकीय / अशासकीय / सी.बी.एस.ई. / आई.सी.एस.ई. बोर्ड से संम्बद्ध जिला सिंगरौली की ओर सूचनार्थ एवं पालनार्थ ।
कलेक्टर
जिला - सिंगरौली (म0प्र0)
20/04/2013
यह भी पढ़ें:-
- एमपी वर्ग 1 रिजल्ट घोषित 2023, MP वर्ग 1 रिजल्ट 2023 घोषित, वर्ग 1 का रिजल्ट कैसे देखें, एमपी वर्ग 1 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें, MP Varg 1 Result 2023, एमपी वर्ग 1 रिजल्ट 2023
- APSU Admit Card 2023 kaise download kare, एपीएसयू एडमिट कार्ड 2023 कैसे डाउनलोड करें, APSU Admit card kaise download kare, एपीएसयू एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, APSU Admit card kaise dekhe, एपीएसयू एडमिट कार्ड कैसे देखें
- व्यापम न्यू वैकेंसी 2023, MP व्यापम भर्ती 2023, vyapam new vacancy 2023, peb new vacancy 2023, समूह 2 भर्ती 2023, समूह 2 उपसमूह 1, समूह-2 उप समूह-1, समूह-2 उप समूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारियों के पदों हेतु भर्ती परीक्षा 2023
- एमपी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब से कब तक रहेगी, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के अवकाश 2023-24, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश सरकारी छुट्टी 2023-24
- उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल संशोधित रिजल्ट 2023-24, उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा 2023 संशोधित परिणाम घोषित, MP Model
0 Comments
Plz comment