अक्टूबर में 15 दिन की छुट्टी, मध्यप्रदेश शासन का आदेश जारी, दशहरा और दीपावली अवकाश भी घोषित

अक्टूबर माह 2022 में स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी, मध्यप्रदेश शासन का आदेश जारी, दशहरा और दीपावली अवकाश भी घोषित, दशहरा अवकाश 2022, दीपावली अवकाश 2022, दशहरा अवकाश, दीवाली अवकाश, दशहरा 2022, दीवाली 2022

यहॉ पर आपको हम यह भी बतायेंगे कि

  • दशहरा 2022 पर अवकाश कितने दिन का है
  • दीपावली 2022 पर छुट्टी कितने दिन रहेगी
  • अक्टूबर माह में कितने दिन छुट्टी रहेगी
  • अक्टूबर माह में कितने रविवार हैं
  • मध्य प्रदेश शासन का दशहरा और दीपावली अवकाश नोटिस

अक्टूबर में 15 दिन की छुट्टी, मध्यप्रदेश शासन का आदेश जारी, दशहरा और दीपावली अवकाश भी घोषित


दशहरा और दीपावली अवकाश घोषित

मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार दिनांक 9 सितम्बर को एक आदेश राज्यपाल के नाम से जारी हुआ जिसमें कुछ छुट्टीयों की तारीखें बताई गईं है कि मध्यप्रदेश की शासकीय और अशासकीय स्कूलों में दशहरा और दीपावली पर निम्न दिवस को अवकाश रहेंगें
जिसमें यह लिखा गया कि 
  • अवकाश के प्रकार में दशहरा के अवकाश को 3 अक्टूबर 2022 से 6 अक्टूबर 2022 तक शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए दिया गया है
  • वहीं दूसरे कॉलम में दीपावली अवकाश भी दिया गया है जो दिनांक 22 अक्टूबर 2022 से लेकर 27 अक्टूबर 2022 तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए जारी किया गया है
उपरोक्त जानकारी का यह आदेश मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है

दशहरा 2022 पर अवकाश कितने दिन का है

दशहरे के अवकाश की बात करें तो मध्य प्रदेश शासन के नियमानुसार अवकाश की नोटिस में दशहरा 2022 के अवकाश को 3 अक्टूबर 2022 से लेकर 6  अक्टूबर 2022 तक शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए दिया गया है जिसमें दिनांक 3 अक्टूबर से पहले 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस या गांधी जयंती के दिन रविवार है 
यानी यह अवकाश 2 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर 2022 तक रहेगा यानी कुल 5 दिन का लगातार अवकाश मध्यप्रदेश की शासकीय और अशासकीय स्कूलों में रहेगा ।

दीपावली 2022 पर छुट्टी कितने दिन रहेगी

दीपावली के अवकाश की बात करें तो मध्य प्रदेश के नियमानुसार अवकाश की नोटिस में दीपावली के अवकाश को दिनांक 22 अक्टूबर 2022 से लेकर दिनांक 27 अक्टूबर 2022 तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दिया गया है 
जो कि कुल 6 दिन का लगातार अवकाश हो जाएगा और मध्यप्रदेश की शासकीय और अशासकीय स्कूलों में रहेगा

अक्टूबर माह में कितने रविवार हैं

अक्टूबर 2022 के महीने के रविवार की बात करें तो अक्टूबर महीने में कुल पांच रविवार हैं 
जिसमें 
  • पहला रविवार 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन हैं और 
  • दूसरा रविवार 9 अक्टूबर और 
  • तीसरा रविवार 16 अक्टूबर और 
  • चौथा रविवार 23 अक्टूबर और 
  • पांचवा रविवार 30 अक्टूबर को है 
यानि कुल मिलाकर अक्टूबर 2022 के महीने में पांच रविवार हैं
अक्टूबर माह का कैलेंडर यहॉ दिया गया है

अक्टूबर माह में कितने दिन छुट्टी रहेगी

अगर हम यह बात करेंगे अक्टूबर 2022 महीने में कुल कितने दिन छुट्टी रहेगी तो ऊपर दिए गए उपरोक्त विवरण से हम यह देख सकते हैं कि 
अक्टूबर 2022 महीने का पहला लगातार अवकाश, दशहरा 2022 पर अवकाश 2 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टूबर 2022 तक रहेगा यानी कुल 5 दिन का लगातार अवकाश मध्यप्रदेश की शासकीय और अशासकीय स्कूलों में रहेगा ।
अक्टूबर 2022 महीने का दूसरा लगातार अवकाश, दीपावली 2022 पर अवकाश को दिनांक 22 अक्टूबर 2022 से लेकर दिनांक 27 अक्टूबर 2022 तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दिया गया है 

जो कि कुल 6 दिन का लगातार अवकाश हो जाएगा और मध्यप्रदेश की शासकीय और अशासकीय स्कूलों में रहेगा
अब अगर अब अगर अवकाश अक्टूबर 2022 के महीने की बात करें तो पहला लगातार अवकाश दशहरा का जो लगातार 5 दिन का था और और दीपावली 2022 का अवकाश की लगातार 6 दिन का है यानी कुल मिलाकर 5+6=11 दिन हो चुके हैं 

अब अक्टूबर 2022 के महीने में कुल पांच रविवार है जिसमें से दो रविवार उपरोक्त लगातार छुट्टियों में शामिल हो चुके हैं और तीन रविवार हैं जिन तारीखों को छुट्टी रहेगी, दूसरा रविवार 9 अक्टूबर और तीसरा रविवार 16 अक्टूबर और पांचवा रविवार 30 अक्टूबर को है और उपरोक्त सभी को भी  छुट्टी रहेगी यानि कुल 3 दिन

अब छुट्टी कुल मिलाकर 5+6+3=14 दिन की हो गई और अभी ऐच्छिक और स्थानीय अवकाश को देखें तो कैलेंडर में कुल 6 स्थानीय अवकाश दर्शाये गये हैं जिसमें से 13 अक्टूबर को स्थानीय पर्व करवा चौथ है जिस पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जा सकता है तब यह अवकाश की संख्या बढ़कर 
5+6+3+1=15 हो जायेगी

मध्य प्रदेश शासन का दशहरा और दीपावली अवकाश नोटिस

हमारे अन्य पोस्ट जो आपको पसंद आयेंगें

Post a Comment

0 Comments